रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि झारखंड और आदिवासी समाज की बरबादी के लिए आदिवासी नेता व जनता सर्वाधिक दोषी हैं, क्योंकि आदिवासी अभी भी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गुलामी का शिकार है और उसकी आजादी के लिए आदिवासी नेताओं व जनता का योगदान नगण्य है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सालखन मुर्मू ने कहा कि सामाजिक गुलामी के लिए आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त मांझी-परगना, मानकी- मुंडा आदि ज्यादा दोषी हैं, जो समाज में नशाखोरी, अंधविश्वास, ईर्ष्या-द्वेष, आदिवासी महिला विरोधी मानसिकता, वोट की हंड़िया-दारू से खरीद बिक्री मिटाने की जगह बढ़ाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक आदिवासी स्वशासन में जबतक जनतांत्रिक सुधार नहीं होते, सामाजिक आजादी असंभव है. अधिकांश आदिवासी हिंदू, मुसलमान, ईसाई आदि नहीं, प्रकृति पूजक हैं, किन्तु अबतक सरना धर्म कोड की अब तक मांग या चर्चा भी नहीं होती. इसी से आदिवासी दूसरे धर्मों की गुलामी को मजबूर हैं.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि आदिवासी कोटे से जीते जन प्रतिनिधि हासा, भाषा, जाति, धर्म, रोजगार व संवैधानिक अधिकारों की नहीं, सिर्फ अपने पेट, परिवार और पार्टी की गुलामी करते हैं. झामुमो को इसका ज्वलंत उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों के आदिवासी नेता भी बेकार ही हैं, जिससे आदिवासी जनता राजनीतिक कुपोषण की शिकार है जो बिना सोचे-समझे हंड़िया-दारू, चखना व रुपयों पर अपना वोट बेच देते हैं. हालांकि इसके लिए अधिकांश सामाजिक संगठन एवं पढ़े-लिखे लोग भी दोषी हैं. इन्हें राजनीति से बेवज़ह एलर्जी है, जबकि जनतत्र में राजनीति ही समाधान है.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि इसी के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान ने 7 प्रदेशों – झारखंड, बंगाल, बिहार, ओड़िशा, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश आदि के लगभग 400 संताल बहुल प्रखंडों में सघन जन जागरण अभियान चला रखा है. उन्होंने बताया कि आगामी 30 जून को कोलकाता ब्रिगेड परेड मैदान में संताल क्रांति दिवस आयोजित किया जा रहा है जहां विश्व सरना धर्म कोड जनसभा आयोजित कर सेंगेल, आदिवासी जनक्रांति की घोषणा की जायेगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में हर हाल में सरना धर्म कोड लेने की बात कही. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कविराज मुर्मू, अनीश मुर्मू, लक्ष्मीनारायण बोदरा, चरण चातर, सूबेदार बिरुआ, सेंगेल केंद्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, सेंगेल युवा छात्र मोर्चा केंद्रीय संयोजक तिलका मुर्मू, घनश्याम टुडू इत्यादि उपस्थित थे.












