जमशेदपुर : जमशेदपुर की उत्पाद विभाग ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह और नील डूंगरी में छापामारी की है. इसके अलावा परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर में और पोटका थाना क्षेत्र के गीतीलता में छापामारी की है. छापामारी के दौरान अवैध शराब बेच रहे तीन युवक फरार हो गए. जबकि एक युवक गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. फरार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 110 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त हुई है.













