जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर पेट्रोल पंप स्थित जनता मार्केट के समीप रहने वाले स्वपन कुमार मोहंती (48) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के सुबह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के घर में घरेलू विवाद चल रहा था. लोगों ने यह भी बताया कि वह सुबह से नशे की हालत में थे. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.












