जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित एनएमएल की ओर से वन वीक वन लैब कैंपेन का आयोजन किया गया है. कैंपेन का आयोजन 24 से 28 अप्रैल के बीच किया जा रहा है. गुरुवार को कैंपेन के चौथे दिन टेक्नोप्रेन्योशिप मीट और शिल्पकार मेला का आयोजन किया गया. एनएमएल के डायरेक्टर डॉ अभिनाश कुमार श्रीवास्तव ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और टेक्नोप्रेन्योशिप मीट के बारे में जानकारी दी. अभिनाश कुमार ने इस अवसर पर बताया कि किस तरह से यह मीट इंटरप्रेनयोर, स्टार्टअप और इंडस्ट्री के आवश्यकताओं को एक जगह पर मिलने का अवसर देगी और साथ ही इंडस्ट्री के भविष्य की जरुरतों को समझने में मदद करेगी. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही यह मेक इन इंडिया के सपने को पूरा करने में सहायता करेंगी. इस मीट के मुख्य वक्ता के रुप में राजेश कुमार पाठक, सचिव टीडीबी कार्यक्रम में मौजूद रहें. राजेश पाठक ने कहा कि स्टार्टअप देश का भविष्य है. यह देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है. यही कारण है कि टीडीबी एमएसएमई, स्टार्टअप और दूसरें स्टेकधारकों को एक एकल प्लेटफार्म मुहैया कराती है. (नीचे भी पढ़ें)

मीट के सेंकड हाफ में वर्कशॉप, इंडस्ट्री की जरुरतों, एमएसएमई और स्टार्टअप पर चर्चा हुई. इसके बाद डॉ उजल चक्रवर्ती ने टाटा स्टील के गौरवशाली इतिहास को याद किया. साथ ही उन्होंने जमशेदपुर में लगे पहले स्टील प्लांट की बात भी की और कहां कि किस तरह देश के पहले और एशिया के दूसरे स्टील प्लांट ने ऑटोमोबाइल, आधारभूत संरचना के लिए गए विकास कार्यों में अपना सहयोग दिया. एनएमएल की ओर से टेक्नोप्रेन्योशिप मीट के पांचवे दिन यानि शुक्रवार को शैक्षणिक मीट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थी हिस्सा लेंगे.











