जमशेदपुर: कदमा स्थित डीबीएमएस हाई स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को धक्का दिये जाने के कारण वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया. घायल छात्र के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी.साथ ही उसका कान भी कट गया. इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखायी. स्कूल प्रबंधन ने सिर्फ खानापूर्ति कर दी. इस संबंध में जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार समेत छात्र के अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से लिखित शिकायत की है. साथ स्कूल प्रबंधन पर कोटे की सीटों पर नामांकित कमजोर वर्ग के छात्रों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया है.(नीचे भी पढे)
इस संबंध में बताया जाता है कि कक्षा 4 ए का छात्र देव कुमार का नामांकन स्कूल की आरक्षित सीट पर आरटीई-2009 के तहत हुआ था. उसका रौल नबंर 22 है. सुबह स्कूल के प्रथम तल्ले की सीढ़ी पर किसी छात्र द्वारा धक्का दे दिये जाने के कारण वह सीढ़ी से लुढ़कता हुआ नीचे आ पहुंचा. इस दौरान उसके शरीर में तो चोट लगी ही, उसका बायां कान भी कट गया, जिससे खून निकलने लगा. बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा घायल छात्र का उचित इलाज कराने का जगह कटे हुए जगह पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाकर अपने निवर्हन की खानापूर्ति कर दी.











