रांची/जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सेक्सी चैट के कथित वीडियो के वायरल होने के मामले में अब तक जमशेदपुर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इसको लेकर दर्ज एफआइआर के बाद से लेकर अब तक मोबाइल की स्कैनिंग, मोबाइल का अध्ययन से लेकर किसी भी पक्ष का बयान नहीं लिया गया है. यही नहीं, साइबर थाना के थाना प्रभारी भी छुट्टी पर चले गये है. अब तक किसी का भी बयान नहीं लिया गया है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
अगर पुलिस यह मान रही है कि मंत्री बन्ना गुप्ता सताये हुए है तो फिर उनको ही न्याय दिलाने के लिए पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है कि किसने उनका यह फर्जी तरीके से सेक्सी चैट का वीडियो बनाया और वायरल किया. ऐसे तत्वों की पहचान करने से क्यों पुलिस बच रही है. एफआइआर दर्ज होने के चार दिनों के बाद हालात यह है कि जमशेदपुर पुलिस चुप्पी साधे हुए है. अधिकारिक तौर पर पुलिस का अब तक सिवाय इसके लिए जांच की जायेगी, या जांच की जा रही है, के अलावा कोई बयान नहीं आया है. (नीचे भी पढ़ें)
राजनीतिक तौर पर संवेदनशील इस मामले में पुलिस का रोल पूरी तरह संदेह के घेरे में है. इसको लेकर वरीय अधिकारी तक चुप बैठे हुए है. अब तक यह तक तय नहीं हो पाया है कि आखिर बन्ना गुप्ता के मामले में जांच के बिंदू क्या है. क्या पुलिस यह मानकर जांच कर रही है कि मंत्री बन्ना गुप्ता पीड़ित है या लड़की पीड़िता, या फिर वायरल वीडियो सही है और यह अनैतिक काम मंत्री होते हुए बन्ना गुप्ता ने किया है. इन सारे सवालों के जवाब जरूर पुलिस पर उठ रहे है, जिसको लेकर पुलिस की चुप्पी रहस्यमयी बनी हुई है. क्या पुलिस राजनीतिक दबाव में है, ये सारे सवाल भी अब उठने लगे है.











