जमशेदपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस (8 मई) के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस की ओर से सोमवार, 8 मई को हर साल की भांति इस साल भी मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. साकची डीसी ऑफिस रोड स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित होनेवाला यह मेगा रक्तदान शिविर प्रातः 8 बजे से आरंभ होकर संध्या 5 बजे तक चलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाता है. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजि किया जाता रहा है. इस वर्ष भी इस अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है.











