रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन द्वारा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के नागपुर मंडल में राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है. जिसमें सभी जोन में भारी संख्या में ट्रैक मेंटेनर के पहुंचने की उम्मीद है. ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के जोनल अध्यक्ष राम ध्यान प्रसाद, जोनल महामंत्री राजीव रंजन सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में चारों मंडल रांची, खड़कपुर, आद्रा के ट्रैक मेंटेनर भारी संख्या में नागपुर पहुंचने की उम्मीद है. (नीचे भी पढ़ें)
जिसमें ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संविधान एवं पारदर्शिता को रखते हुए इनका चुनाव किया जाएगा. ट्रैक मेंटेनर की ज्वलनशील मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. चर्चा एलडीसी ओपन टू ऑल, पुरानी पेंशन बहाल, ट्रैक मेंटेनर को 4200 ग्रेड पे, रक्षक यंत्र जल सेजल ट्रैक मेंटेनर को उपलब्ध कराये, ट्रैक मेंटेनर एवं गेटमैन को 8 घंटा रोस्टर ड्यूटी का प्रबंध, आर्टिजन स्टाफ को भी हार्ड अलाउंस का भुगतान, वर्दी भत्ता एक हजार, रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव जल्द से जल्द, जोनल मंडल स्थानांतरण को पारदिस्ता से जल्द से जल्द, विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की जायेगी. इसकी जानकारी चांद मोहम्मद ने दी है.












