जमशेदपुर : चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी में एडमिशन हेतु सफल छात्रों का साक्षात्कार के लिए विद्यार्थिओं की सूची जारी कर दी गई हैं. पहले दिन साइकॉलिजी विषय में एडमिशन के लिए साक्षात्कार का आयोजन हुआ. जियोग्राफी विषय के लिए साक्षात्कार चार मई, वहीं होम साइंस के लिए तीन मई को साक्षात्कार होना है. (नीचे भी पढ़ें)
राजनीति विज्ञान के लिए 29 और 30 अप्रैल को साक्षात्कार होगा. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार चयनित छात्रों को इंटरव्यू के लिए अपने साथ सभी जरुरी दस्तावेज और पहचान पत्र लाना होगा. विश्वविद्यालय की ओर से जरुरी दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, पीएचडी स्कोर कार्ड, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नेट जेआरएफ का रिजल्ट और सभी एकेडमिक प्रमाण पत्र लाने होगें. किसी भी दस्तावेज के नहीं होने पर विद्यार्थी को इंटरव्यू से बाहर कर दिया जाएगा. चयनित छात्रों की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.
यूजी चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी
फरवरी 2023 में आयोजित यूजी चतुर्थ सेमस्टर का रिजल्ट कोल्हान यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कर दिया गया है. विद्यार्थी अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है.











