जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला रोड में रैयैती जमीन की बाउंड्री करने के दौरान सरजामदा के जितेंद्र सिंह ने दिन में पिस्टल का भय दिखाकर परिवार के लोगों को धमकाया एवं मारपीट भी की, किन्तु आधी रात के बाद उनके घर के सामने कार पर लाठी-डंडा मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह मामला एसएसपी तक पहुंच गया है. परसुडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार रैयती जमीन के मालिक के परिजन विगत 26 अप्रैल को जमीन की बाउंड्री करा रहे थे, तभी जितेंद्र सिंह ने आकर उसे अपनी जमीन बताते हुए मारपीट कर दी. तीन दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार के लोग डरे-सहमे जी रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताते हैं कि जितेंद्र सिंह ने उसी दिन अपने लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर काम बंद करा दिया था. वह भी जमीन पर अपने मालिकाना का दावा कर रहा है. घटना के बाद भुक्तभोगी जानकी देवी थाने गई थी और जितेंद्र सिंह भी थाना पहुंचा था. दोनों पक्षों ने परसुडीह थाने में लिखित शिकायत कराई है. बताते हैं कि जितेन्द्र सिंह अवैध शराब का धंधा करता है. पूरे इलाके में उसका धंधा फल-फूल रहा है.












