रामगोपाल जेना / कराइकेला : पश्चिम सिंहभम के कराईकेला थाना के ईचाहातु में शुक्रवार को श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, वेदी निर्माण, मण्डप पूजन एवं मूर्तियों का संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम वाराणसी काशी से बाबा जनकदेव महाराज की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई उनके धर्मपत्नी फूलो जोंको, भगरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भगरिया उनके धर्मपत्नी और उनके माता ने भाग लेकर क्षेत्र में शांति की कामना भगवान से की. बाबा जनकदेव महाराज ने कहा कि महायज्ञ से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में सुख-शांति कायम रहती है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में महायज्ञ का बहुत महत्व होता है. वहीं विजय सिंह गागराई ने कहा कि महायज्ञ एवं धार्मिक कार्य है जिसमें सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. भगरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भगरिया ने कहा कि विश्व शांति के लिए महायज्ञ होना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ में सभी लोगों को तन मन धन से सहयोग करने की जरूरत है. मालूम रहे कि 29 अप्रैल को वेदी और मण्डप पूजन के साथ मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
30 अप्रैल को अरही मंथन पूजन के साथ हवन प्रारंभ होगा साथ ही मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा. 1 मई सोमवार को मण्डप पूजन, हवन, मूर्तियों का अधिवास, 2 मई मंगलवार को मण्डप पूजन, हवन, शिखर स्नान, नगर भ्रमण किया जाएगा. 3 मई बुधवार को पूजन, मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा, विशेष हवन, पूर्णाहूति किया जाएगा. साथ ही इस दिन महाभंडारा के साथ हरि संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा. 4 मई को हरि संकीर्तन और 5 मई को हरि संकीर्तन का समापन किया जाएगा. इस मौके पर समाजसेवी प्रफुल्ल सारंगी, रतिकांत प्रधान, दुर्गाचरण प्रधान, शंशाक प्रधान, अश्वनी प्रधान, संजय प्रधान, पूर्णचंद्र प्रधान, पवन प्रधान समेत अन्य मौजूद थे.












