रामगोपाल जेना/चाईबासा:पश्चिम सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर नवंबर माह का ग्रीनकार्ड धारियों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्राप्त ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया गया. नवंबर माह में पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल 68177 ग्रीनकार्ड धारियों के बीच ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जाना है.(नीचे भी पढे)
05 मई तक जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया जाएगा. इसलिए ग्रीनकार्ड धारियों से अनुरोध किया जाता है, कि अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान से अपना ग्रीन पैकेट प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे.











