जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थानांतर्गत हयातनगर में अपराधियों के फायरिंग में घायल मोहम्मद इरशाद की मौत हो गयी. टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गोली मारने वाले युवक शहबाज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर रही है. उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर लिया गया है. शुक्रवार की दोपहर बाद युवक शहबाज ने मोहम्मद इरशाद को गोली मार दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)
घायल होने के बाद उसको टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. गोली इरशाद के सीने में लगी थी. मिली जानकारी के अनुसार बच्चों में ईद से समय ही विवाद हुआ था. शुक्रवार को शहबाज बच्चों को पिस्तौल दिखाकर धमका रहा था. उसी वक्त वहां से घर जा रहे मो इरशाद ने पिस्तौल के साथ शहबाज को देखा. तभी शहबाज ने इरशाद पर फायरिंग कर दी.











