जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न बाजार में औचक निरीक्षण कर कुल 84 दुकानों की जांच की गयी, जिसमें बगैर ट्रेड लाईसेंस जुर्माना 4 दुकानदारों से 9500 रुपये, अतिक्रमण करने वाले 2 दुकानदारों से 1800 रुपये जुर्माना सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखने पर एक व्यक्ति से 2000 रुपये, कचड़ा पर जुर्माना एक व्यक्ति से 5000 रुपये, कुल जुर्माना राशि 18300 रुपये उड़नदस्ता दल द्वारा जुर्माना वसूल किया गया. नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में प्रभारी कर दरोगा मनोज कुमार लाल दास एवं क्षेत्रीय कर कर्मी प्रकाश भगत, दिलीप बारीक, कृष्णा राम, विनोद तिवारी, गणेश राम एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे.











