जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी संतोष गुप्ता की कार का शीशा तोड़कर अपराधियों ने उनकी गाड़ी से 30 हजार रुपये और अन्य दस्तावेजों से भरे बैग की चोरी कर ली. संतोष गुप्ता ने बताया कि वे बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब में स्वीमिंग करने के लिए गये थे. क्लब के पास स्विमिंग पुल के बाहर गाड़ी को खड़ी कर वह पुल में चला गया था. वहां पर स्वीमिंग कर लौटा तो पाया कि उसकी सफारी कार नंबर जेएच 05सीवाई-9820 का कांच टूटा हुआ था. उस वक्त रात के आठ बज रहे थे. उसने बताया कि जब वह गाड़ी में चेकिंग की तो पाया कि उसकी गाड़ी से बैग चोरी हो गया है. उसने बताया कि क्लब के आसपास अगर सीसीटीवी कैमरा होता तो चोर जरूर पकड़ा जाता, लेकिन ऐसा नहीं होने का लाभ चोरों ने उठाया है.





