जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और धनबाद प्रभारी अभय सिंह को दुर्गा पूजा में भोग वितरण करने के मामले में दायर केस में जमानत दे दी गयी है. जमशेदपुर कोर्ट के सीजेएम की अदालत ने उनको जमानत दे दी. उनके केस की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा ने की. हालांकि, उनको जिस मामले में जेल भेजा गया था, उस मामले में अब तक केस की पैरवी शुरू नहीं हुई है. कदमा शास्त्रीनगर में हिंसा भड़काने के मामले में उनको जेल भेजा गया था. इस मामले में 6 मई को एक आरोपी की सुनवाई होनी है. फिलहाल, अभय सिंह को जेल में ही रहना होगा.





