
अनिल कुमार, बोकारो : बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के पत्थर कट्टा चौक के समीप दो कार में आमने सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल मे चल रहा है. हादसे की वजह एक गाड़ी के गलत दिशा से आना बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है और उसे थाने ले जाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी की इस हादसे मे अल्टो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर मौजूद एएसआई ने बताया कि घटना गलत दिशा से गाड़ी आने के कारण हुई है जिस कारण लोग घायल हो गए जिनका इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है.




