बोड़ाम: बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी ओपी के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब जमशेदपुर से बोकारो जा रही शहंशाह नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी. बस में दर्जनों यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज़ गति में थी और सड़क पर अचानक आए मोड़ को चालक समय पर नियंत्रित नहीं कर सका. परिणामस्वरूप बस का आधा हिस्सा सड़क किनारे बने खेत में जा धंसा और पलटने से बाल-बाल बच गया. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी.




