गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के गालूडीह क्षेत्र के तीन पंचायत बाघुड़िया, जोड़िसा एवं महुलिया में मनरेगा द्वारा संचालित योजना का जिला के मनरेगा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शीतल अजीता तिर्की ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनाराम किस्कू, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक शामिल थे. एपीओ पहले बाघुड़िया पंचायत में मनरेगा योजना मद से निर्माण किया गया सुकर शेड का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़े)
लाभुक रेणुका सोरेन से जानकारी ली. योजना पूरा होने पर संतुष्टि जाहिर किया. जोड़िसा एवं महुलिया में आम बागवानी एवं दीदी बाड़ी का निरीक्षण किया. महुलिया पंचायत के पाठ महुलिया गांव में दो वर्ष पूर्व सुब्रतो मंडल के जमीन के बागवानी का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए. साथ ही कहा कि तीसरे वर्ष के बाद बागवानी की देखरेख एवं खर्च लाभुक निजी स्तर से वहन करेगा. पाठ महुलिया गांव में सोनोका सिंह, अंकुर सिंह, षष्ठी सिंह के दीदी बाड़ी का अवलोकन कर कई दिशा निर्देश दिए.



