जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुराना कोर्ट रोड के पास गुरुवार की रात कदमा निवासी टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी बी धनंजय पर फायरिंग की गई थी. बी धनंजय की पसली में गोली लगी है. उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है.जहां शुक्रवार को उसका आपरेशन करके पसली में लगी गोली को निकाल दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
शुक्रवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और आरोपियों की पहचान कर ली है. बी धनंजय के आवेदन पर साकची थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने फायरिंग मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.



