जादूगोड़ा: यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में खेल को बढ़ावा देने को चल रहे विभिन्न विभागीय अंतर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में शुक्रवार को कैरम के बाद बैडमिंटन खेल का शुभांरभ हुआ. जिसका उद्घाटन डीजीएम सुमन सरकार ने किया. इस प्रतियोगिता के एकल व युगल वर्ग में कुल 44 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. मौके पर मुख्य यांत्रिकी अधीक्षक सह खेल के कोर्डिनेटर अभिजीत कुमार ने कहा कि उत्पादन के साथ साथ खेल से बेहतर स्वास्थ्य व सशक्त फिटनेस आती है.(नीचे भी पढ़े)
जिससे मन व मस्तिष्क तरोताजा रहती है.इस अवसर पर तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव के नाग राजू समिति के अध्यक्ष सी मथिवनन उप महाप्रबंधक (क्रय), सचिव अभिजीत कुमार मुख्य अधीक्षक (यांत्रिक), एससी बित्रा, विपिन शर्मा अतिरिक्त अधीक्षक (मिल), गौतम के.,( मैकेनिकल एडिशनल सुपरीटेंडेंट) एसके शर्मा थे.



