जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के गदड़ा के पास सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर बनाये गये बड़े मकान को तोड़ दिया गया. इसके अलावा वहां एक दुकान भी बनाया गया था जबकि बड़े पैमाने पर वहां अतिक्रमण हो रहा था और चाहरदिवारी का निर्माण कार्य किया गया था, जिसको तोड़ दिया गया. जिला प्रशासन की ओर से पुलिस के सहयोग से सारे जमीन को खाली करा दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सरकारी जमीन और सीएनटी एक्ट की जमीन को खाली करा दिया गया, जहां भूमि माफिया द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा था और बेचा जा रहा था. स्थानीय लोगों ने पहले तो विरोध किया और कहा कि किसी तरह का कोई नोटिस तक नहीं दिया गया, लेकिन उनके मकान को सीधे तोड़ दिया गया. करीब पांच मकानों को तोड़ा गया है. रामजी शाह के पक्का मकान को पूरी तरह तोड़ दिया गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
मिडिल गदड़ा के मुखिया हेमंत खलको ने बताया कि उक्त जमीन पर नोटिस भी नहीं दी गयी और आदिवासियों को उजाड़ दिया गया है. वहीं, अंचल अधिकारी कार्यालय के हल्का कर्मचारी ने बताया कि प्लाट संख्या 564, खाता नंबर 1340 सरकारी जमीन है, जिस पर अवैध मकान बना दिया गया था. डीसी के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. यहां जमीन का अतिक्रमण कराया गया था. नोटिस भी दी गयी थी जबकि बीपीएलइ केस भी दायर पहले से है.



