जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बीते दो दिनों से आंशिक बादल छाये रहे है. वहीं पूर्वानुमान की माने तो राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, वहीं शनिवार के बाद अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं 14 और 15 को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसी के साथ शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. (नीचे भी पढ़ें)
16 के बाद बारिश की संभावना-
पूर्वानुमान अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज में बारिश की संभावना है. वहीं 17 मई को राज्य के पूर्वी भागों में यानी गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने का अनुमान है.




