घाटशिला: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मऊभंडार कांग्रेस कार्यालय में लोगों के बीच मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया. इस मौके पर सनत चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा के द्वारा बजरंग दल और बजरंगबली में जो अफवाह फैलाने का कोशिश किया गया, उसको कर्नाटक की जनता ने नकार दिया. वहां की जनता ने यह साबित कर दिया कि बजरंगबली में सबकी आस्था है परंतु बजरंगबली के नाम पर गुंडागर्दी, तोड़फोड़ करने वालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. कर्नाटक की जनता ने नफरत को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है. कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भाजपा के द्वारा चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया था. लोकतंत्र में जनता जनार्दन होता है.(नीचे भी पढ़े)

आज कर्नाटक में जनता ने साबित कर दिया. आगे मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यही हाल होगा. 40 प्रतिशत कमीशन खोर सरकार को जनता ने हटा दिया. कर्नाटक तो सिर्फ आगाज है, अंजाम 2024 में आएगा. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यजीत सीट, मंजर हुसैन, जगमोहन शर्मा, कन्हैया शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रकाश राय, भुजंग मन्ना, प्रमोद सिंह, संजय घोष, अजय दे, राजा दत्ता, शेख मुस्ताक, मोहम्मद मुख्तार, दानिश खान, वाहिद खान, आफताब खान, अयान खान, जियाउल हक, शेख साजन, शेख आजाद, अब्दुल सुभान, फसीह अहमद, शेख रजाबलि,हुसैन अंसारी, शमशाद खान, शेर खान, मोहम्मद सलीम, विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.



