चाकुलिया : चाकुलिया कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. अवसर पर राजीव गांधी अमर रहे कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाया. अवसर पर कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर अनील मिश्रा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, मुरारी शर्मा, बहरागोड़ा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, मोन्दा पात्रा समेत अन्य उपस्थित थे.




