जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार की देर शाम जेम्को के रामाधीन बगान का दौरा कर लोगो से जनसंवाद किया. श्री राय ने क्षेत्र भ्रमण कर रामाधीन बगान में टाटा स्टील यूआइएसएल (जुस्को) द्वारा अतिक्रमण के नाम पर तोड़े गए घरो, खटालों की कार्रवाई की जानकारी ली. श्री राय ने स्थल पर ही जमशेदपुर के एसडीओ से दूरभाष पर बात की और वस्तुस्थिति को देखने और कारवाई को तत्काल रोकने के लिए कहा जिस पर एसडीओ ने सहमति प्रदान की.(नीचे भी पढ़े)

श्री राय को एसडीओ ने आश्वस्त किया की अवकाश से लौटने पर वे बस्ती का दौरा करेंगे और वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे तब तक कारवाई रोकी जाएगी. श्री राय ने बताया कि रविवार की दोपहर 12:00 बजे बस्तीवासी श्री राय से उनके बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में मिलकर इस संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे.



