• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy attacks bjp raghubar das – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक का बड़ा बयान, लिट्टी चौक पर बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के काम को बंद कराने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष ने यह काम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कहने पर किया, विकास को रोकने को बरदाश्त नहीं करेंगे, जनता के साथ खड़े रहेंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भुइयांडीह, बाबूडीह, छाया बस्ती, लालभट्ठा समेत आसपास के इलाकों के लिए बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट का काम भाजपा के जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव द्वारा बंद करा देने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने जमशेदपुर निवासी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहकर सीधे तौर पर इस काम को रुकवाने के पीछे रघुबर दास का हाथ बताया है. उन्होंने इसको लेकर जारी प्रेस बयान में कहा है कि जमशेदपुर के सबसे पिछड़े इलाकों के करीब 10 हजार लोगों के लिए आरंभ की गई पेयजल परियोजना का कार्य भाजपा जमशेदपुर के महानगर अध्यक्ष ने दबंगई दिखाकर कार्य रोकवा दिया. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि उनके (सरयू राय के) डेढ़ साल की कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद यह योजना स्वीकृत हुई है और टाटा स्टील से भुइयांडीह, बाबूडीह, छाईबस्ती, लालभट्ठा के पिछड़े इलाकों के लोगों के लिए कंपनी ने आवश्यक निधि भी स्वीकृत कर दिया है. योजना स्थल के चाहरदिवारी का काम भी शुरू हो गया है परन्तु अचानक शुक्रवार को खबर आयी कि भाजपा के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष ने योजना स्थल पर जाकर काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट किया और उन्हें वहां से भगा दिया. विदित हो कि जिस भूखंड पर इस पेयजल परियोजना के लिए आवश्यक संयंत्रों को स्थापित करने का काम शुरू हुआ वहां पर एक तरफ पूजा स्थल है और बाकी मैदान है. उक्त मैदान में ट्रकों, ट्रेलरों के मालिक अपना वाहन खड़ा करते है और कुछ लोग उनसे पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने के एवज में पैसे की वसूली करते है. जहां तक पूजा स्थल की बात है तो टाटा स्टील के अधिकारियों ने भी कहा है कि वहां के निवासी जो स्थान चाहते है, वह स्थान पूजा स्थल के लिए छोड़ दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़े)

इस पर पूजा समिति के लोग भी सहमत है परन्तु जिन लोगों का निहित स्वार्थ वहां पार्किंग किये जाने वाले भारी वाहनों से वसूली करने में है, उनके स्वार्थ पर पंहुचने वाली चोट के पक्ष में खड़े होकर काम रोकवा देना भाजपा की कार्य-संस्कृति के अनुकूल कैसे हो गयी, उसका जवाब जनता चाहती है. श्री राय ने कहा कि अभी योजना पर काम शुरू हुआ है. एक वर्ष के भीतर पानी साफ करने का संयंत्र यहां खड़ा हो जायेगा और वहां से घरों तक पेयजल पहुंचने का काम पूरा हो जायेगा. परन्तु ऐसा लगता है कि जो लोग पिछले 25 वर्षों से ऐसे पिछड़े इलाकों में पीने का पानी तक नहीं दे पाये हैं, उनके लिए यह परियोजना स्वीकृत हो जाना, निधि का आवंटन हो जाना और त्वरित गति से काम शुरू हो जाना सदमे जैसा है, उन्हें ये पच नहीं रहा है इसलिए वे चाहते है कि इस योजना के क्रियान्वयन में विलंब हो. विधायक सरयू राय ने कहा कि अभी गर्मी का मौसम है और जिन क्षेत्रों में पानी नहीं है, वहां सरयू राय और उनके लोग टैंकरों से पानी की व्यवस्था करवा रहे है. (नीचे भी पढ़े)

विधायक सरयू राय ने कहा कि इस समय पीने के पानी की कठिनाई आसानी से समझा जा सकता है. परंतु जो लोग निहित स्वार्थी तत्वों के पक्ष में है, उनको जनता की इस कठिनाई से लगता है कि कोई लेना-देना नहीं है. विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा के अध्यक्ष के बारे में कहा जाता है कि वे जमशेदपुर के निवासी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का इशारा हुए बिना खांसते-छींकते भी नहीं है. उनके द्वारा पेयजल परियोजना का काम दबंगई दिखाकर रूकवाने के पीछे भी ऐसा संकेत हो सकता है. विधायक सरयू राय ने कहा कि उनको इस बारे में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं से भी बात करेंगे और कहेंगे कि यदि जनहित के काम में अड़ंगा डालना भाजपा के जिला अध्यक्ष का आचरण हो गया है तो इस बारे में उनके जैसे लोग और जमशेदपुर की जनता क्या समझ बनायेगी, यह प्रदेश के नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए. (नीचे भी पढ़े)

विधायक सरयू राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि जनहित के काम में अडंगा डालना, हिन्दु हितों के कार्यों में व्यवधान डालना भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों का मुख्य काम हो गया है. श्री राय ने कहा कि वे इन बस्तियों का भ्रमण करेंगे और लोगों से वार्तालाप कर उन्हें आश्वस्त करेंगे कि जितनी जल्दी हो सके योजना का काम वे शुरू करवायेंगे. लोकतंत्र में हर तरह की समस्या का समाधान संवाद के माध्यम से करना श्रेयस्कर होता है. यदि भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष को कोई समस्या थी तो भले ही वे उनसे (सरयू राय से) नहीं संवाद करते, परंतु टाटा स्टील पेयजल विभाग के अधिकारियों और जिला प्रसाशन के अधिकारियों से इस विषय पर संवाद स्थापित कर ही सकते थे. परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया और सीधे योजना-स्थल पर जाकर दबंगई दिखाकर, मारपीट और ढ़ेला-पत्थर चलवाकर उन्होंने कार्यरत मजदूरों को भगा दिया और काम बन्द करा दिया. श्री राय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत घोर आश्चर्य और दुख की बात है.

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand health minister in Jamshedpur : झारखंड में दूसरे राज्यों से बुलाए जाएंगे चिकित्सक, एमजीएम अस्पताल बनेगा शान, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान का जमशेदपुर में ऐलान, देखिये – video
खबर

Jharkhand health minister in Jamshedpur : झारखंड में दूसरे राज्यों से बुलाए जाएंगे चिकित्सक, एमजीएम अस्पताल बनेगा शान, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान का जमशेदपुर में ऐलान, देखिये – video

September 2, 2026
Tata steel bonus meeting : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह संभव, मीटिंग में यह हुआ तय
खबर

Tata steel bonus meeting : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह संभव, मीटिंग में यह हुआ तय

September 2, 2026
Tata steel wage revision anamolies : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर शिकायतों की बाढ़,  शिकायत का 7 बड़ा फ़ाइल मैनेजमेंट को यूनियन ने सौंपा
खबर

Tata steel wage revision anamolies : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर शिकायतों की बाढ़, शिकायत का 7 बड़ा फ़ाइल मैनेजमेंट को यूनियन ने सौंपा

September 2, 2026
Next Post

timken ex employees problem - टिमकेन इंडिया के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रही पीएफ की राशि, अब कर्मचारी आंदोलन की राह पर

Saraikela congress celebrates victory : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने जमकर की आतिशबाजी, आने-जानेवालों राहगीरों में ल़ड्डू बांट कर मनाया जश्न

jamshedpur rural congress- चाकुलिया में कांग्रेसियों ने कर्नाटक जीत का मनाया जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News