बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है. शनिवार की शाम जंगली हाथियों ने ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड की बस पर हमला कर दिया. इस बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे. कर्मचारियों ने बस को हिलाया डुलाया और कई खिड़कियों के शीशे को तोड़ दिया, बस पर सवार कर्मचारी बस से उतरकर किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. हाथियों ने कुछ देर तक बस को घेरे रखा और थोड़ी देर बाद सभी हाथी पास के जंगल में चले गए.(नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी के अनुसार बस ब्राह्मण कुंडी पंचायत के गोहलामुड़ा से कर्मचारियों को लेकर विगत शनिवार की देर शाम कोबहरागोड़ा आ रही थी. तभी हाथियों ने बस को चारों ओर से घेर लिया, सभी कर्मचारी बस से उतर कर भाग निकले इसके कारण किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है. विदित हो कि गोहलामुड़ा से एनएच 49 जाने वाली सड़क के किनारे काफी घने जंगल हैं. इस जंगल में इन दिनों दर्जनों हाथी विगत कई सप्ताह से डेरा जमाए हुए हैं..(नीचे भी पढ़े)
जंगली हाथी अक्सर हाईवे को भी पार करते हैं. इलाके का हाईवे का एक बड़ा भाग जंगल के बीच से गुजरा है. हाथियों के कारण हाईवे पर भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.



