जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर जोन नम्बर 11 मुन्ना विरनेट घर के पास अपने विधायक निधि से निर्मित नाला पर गार्डवाल निर्माण कार्य का उदघाटन किया. इस दौरान बस्ती में लोगों से मिलकर विधायक सरयू राय ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया. सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर भाजमो के जमशेदपुर जिला उपाध्यक्ष एवं बिरसानगर मंडल प्रभारी एम चंद्रशेखर राव, विधायक निजी सचिव सुधीर सिंह, महिला अध्यक्ष नंदिता गागराई, उपाध्यक्ष डब्ल्यू विरनेट विनय कुमार, कोषाध्यक्ष एसएन मिश्रा, मंत्री रामनाथ दास, युवा अध्यक्ष विक्की माड़िया, सोलर लाइट प्रतिनिधि पी विजय राव, एसटी जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, एससी जिला सचिव कुंदन मुखी, जिला सदस्य सुनील प्रसाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्माकर,अक्षय लाल पंडित, काकू कुमार, जय सिंह, संजय करवा, शिवा कुमार, कमला कर्मकार, मनोज मुखी अविनाश एवं स्थानिय सदस्य अन्य उपस्थित थे.



