चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी रविवार को चाकुलिया के कमारीगोड़ा में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए. उन्होंने राधाकृष्ण के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और क्षेत्र के लोगों की सुख एवं समृद्धि हेतु प्रभु से प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)
डॉ गोस्वामी के हरिनाम संकीर्तन स्थल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने डॉ गोस्वामी का पुष्प गुच्छ देकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, दिलीप महतो, शंकर गोस्वामी, निर्मल दास, मोनोज दास, परिमल दास, गणेश दास, तापस दास, मुन्ना भारती समेत अन्य उपस्थित थे.



