• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur environment day celebration – जमशेदपुर में मनाया गया पर्यावरण दिवस, पौधारोपण के साथ पर्यावरण बचाने का लिया गया संकल्प

June 5, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन, निकाली प्रभात फेरी
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस 2023 को चिह्नित करने के लिए जुस्को स्कूल साउथ पार्क (जेएसएसपी) के स्काउट्स एंड गाइड्स एंड इको क्लब ने सुबह “प्रभात फेरी” निकाली. वहीं जी टाउन क्लब के पास सुबह की सैर करने वालों को उपहार में पौधा देकर और नुक्कड़ नाटक पेश करके प्रकृति का पोषण करने का आग्रह किया. इस कार्यक्रम में 1500 छात्रों और 70 शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने के लिए जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता के लिए ई-प्रतिज्ञा ली. इसके अलावा, उत्सव ने “ग्रीन फ्यूल अल्टरनेटिव्स” विषय पर कोलाज मेकिंग और पैम्फलेट डिजाइनिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रीन एनर्जी पर भारत के जी20 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर भी जोर दिया. छात्रों को संदेश में स्कूल की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण हम में से प्रत्येक की जिम्मेदारी है, इसलिए हमें जीवाश्म के बजाय हरित ऊर्जा आधारित ईंधन की ओर एक बदलाव को चिह्नित करते हुए एक स्वस्थ और हरित ग्रह की दिशा में सकारात्मक कदम उठाकर इसकी रक्षा करनी चाहिए. इसमें मुख्य रूप से वाइस प्रिंसिपल गुरमीत कौर, समन्वयक तमी सिकदर के साथ रीति झा, अंजनी साह, विकास दास, वंदना तिवारी, इला दास, मुकेश कुमार सिंह और हेमंत रजक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समन्वय और तैयारी की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

को-ऑपरेटिव कालेज में डीएफओ ने एनसीसी के कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, किया पौधा रोपण
जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर को-ऑपरेटिव कालेज परिसर में चल रहे एनसीसी ट्रेनिंग कैम्प में जिले की डीएफओ ने पहुंचकर तमाम कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया. साथ ही कालेज परिसर पौधारोपण भी किया. इस दौरान 37 बटालियन एनसीसी के तमाम वरीय अधिकारी एवं को-ऑपरेटिव कालेज के प्राचार्य भी मौजूद रहे. जिले की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षित करने एवं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का सन्देश सभी को दिया. उन्होने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल हमें बंद करना होगा. पौधों का संरक्षण, पौष्टिक आहार एवं वस्तुओं के रिसाईकल पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी हम एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं. वहीं कार्यक्रम के उपरांत सभी ने कालेज परिसर मे पौधारोपण भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया – जमशेदपुर : सरायकेलआदित्यपुर स्थित श्री नाथ पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री सुखदेव महतो प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार सिंह सीसीए ग्रुप की को-ऑर्डिनेटर्स प्रवीण अरोड़ा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्तिथ हुए. स्वास्थ्य पर्यावरण को बनाए रखने के लिए वृक्षों की अहम भूमिका होती है. विद्यालय परिसर में चेयरमैन के हाथों पौधों का रोपण किया गया साथ ही प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पौधा रोपकर इस दिवस को सार्थक बनाया. अध्यक्ष महोदय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि यह दिवस पर्यावरण को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से समस्त विश्व में मनाया जाता है. वास्तव में पृथ्वी पर जीवन तभी संभव है जब पर्यावरण स्वस्थ हो प्रदूषण रहित हो. आज पर्यावरण में जो समस्याएं उत्पन्न हुई हैं उनका निदान ढूंढने के लिए ही विश्व स्तर में चिन्तन की जाती है. यह अवसर वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से बहुत सारे रचनात्मक गतिविधियों के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के पीछे हमारा यही उद्देश्य होता है कि हम पृथ्वी पर प्राकृतिक पर्यावरण की हर संभव रक्षा करें ताकि स्वस्थ जीवन की संभावना पृथ्वी पर हमेशा बनी रहे. प्रधानाचार्य ने कहा कि यह संदेश हर बच्चों को हमें देना चाहिए ताकि पर्यावरण से बच्चे रूबरू हो एवं उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक हो क्योंकि आने वाला दिन इन्हीं बच्चों का है. इनका भविष्य स्वास्थ्य पर्यावरण पर टिका हुआ है. आज हमें आवश्यकता है कि इस विचारसे समस्त देशवासियों को अवगत कराने की अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया. (नीचे भी पढ़ें)

न्यू बारिडीह में नवभारत सेवा शक्ति ने “पेड़ है तो कल है” कार्यक्रम के तहत लगाये पौधे
जमशेदपुर : नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर “पेड़ है तो कल है” कार्यक्रम के तहत सोमवार को न्यू बारिडीह के पार्क में पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्था के संरक्षक शैलेश गुप्ता, अधिवक्ता सूरज प्रकाश, सौरभ चौधरी, चन्दन भारती, जग्गी सिंह, सुखराज सिंह, लालटू, विशाल कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

अरका जैन यूनिवर्सिटी में मनाया गया पर्यावरण दिवस, ग्रीन अर्थ कांसेप्ट पर दिया गया जोर
अरका जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन किया गया जिसमें सोशल फॉरेस्ट्री डिवीज़न जमशेदपुर का भी सहयोग रहा. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया और विश्वविद्यालय कैंपस व मोहनपुर गांव में पौधा रोपण किया गया. इस अवसर पर समीर अधिकारी, डीएफओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के सहायक संकायाध्यक्ष डॉ पोम्पी दास सेनगुप्ता ने स्वागत भाषण दिया व एनएसएस को-ऑर्डिनेटर पारस नाथ मिश्रा ने विषय प्रवेश किया. उपस्थित सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली. कुलपति प्रो (डॉ) एसएस रज़ी ने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सजग होना पड़ेगा तब जाकर अगले प्रजन्म को हम एक स्वच्छ पृथ्वी दे सकेंगे. मुख्य अतिथि वन अधिकारी समीर अधिकारी ने कहा कि हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए और ऊर्जा का भी सदुपयोग करना चाहिए. उन्होंने ग्रीन अर्थ कांसेप्ट को प्रसारित करने पर जोर दिया. सोशल फॉरेस्ट्री डिवीज़न द्वारा विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक व कर्मचारियों के बीच वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे २०२३ टी शर्ट, टोपी बांटा गया. कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका में प्रोफेसर रतन सिंह, डॉ निकिता शुक्ला, अंकिता सिंह, अभिषेक उपाध्याय रहे. कार्यक्रम का सञ्चालन प्रो अभिषेक उपाध्याय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस अधिकारी डॉ मनोज पाठक ने दिया. (नीचे भी पढ़ें)

नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में पर्यावरण को लेकर किया गया जागरूक, लगाये गये पौधे
नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, बी.एड के प्राचार्य डॉ. ज्योति प्रकाश और नर्सिंग विभाग के सभी शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी में की गयी. कार्यक्रम का मुख्य मकसद पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित था. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए गए, साथ ही पेड़ों की विधिवत पूजा भी की गयी. विश्विद्यालय प्रांगण को साफ रखने वाले सारे कर्मचारियों और मालियों को फूल की माला पहना कर और मिठाई खिला कर सम्मान दिया गया. इस अभियान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के प्रोफेसर ने अपनी सहभागिता दिखाई. मौके पर वहां छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विजयकांत पांडे, डॉ एसआर खान, डॉ जय प्रकाश, डॉ शक्ति प्रकाश सिंह और नर्सिंग के सारे शिक्षक मौजूद रहे. विश्विद्यालय प्रांगण में आम, अमरूद, अनार, नींबू, पीपल, केला, नीम, विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे शिक्षकों और छात्रों द्वारा लगाए गए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित था और छात्रों को अपनी सहभागिता दर्शाने के लिए यह एक उचित प्लेटफॉर्म दिया गया. सबों के बीच मिठाइयां भी बांटी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने किया पौधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के नेतृत्व में नामदा कम्युनिटी सेंटर में फलदार और छायादार वृक्ष लगाया गया. साथ ही साथ उसके देखरेख के लिए चारों तरफ से बांस की बलि भी लगाई गई. इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, महामंत्री अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश गिरी, सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष पॉल, सोमालिया मुखर्जी, राकेश साहू, अरनव दास, संजय साहू, सीनू राव, जसविंदर सिंह, अनिल कुमार कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
जमशेदपुर : सोमवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के तीनों सत्र के विद्यार्थियों और शिक्षको के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कॉलेज के कैंपस में 50 पौधे लगाए गए. सभी ने वचन लिया कि इसे सुरक्षित रखेंगे, विद्यार्थियों ने शपथ लिया कि सभी लोग पौधों में रोजाना पानी देंगे, पर्यावरण के अवसर पर मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार एवं गेस्ट फैकेल्टी शिक्षक डॉ केके शुक्ला, डॉ अंजू, राजू भगत, विनोद निधि और विद्यार्थियों की तरफ से अमर तिवारी, गौरी ओझा, जयशंकर, प्रेम,सपना, अभिषेक, विकास एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

खैरबनी में नितारा फाउंडेशन ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में किया पौधा रोपण, गोविंदपुर के जिला परिषद ने बच्चों को कहा- वृक्ष बिना जीवन संभव नहीं
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नितारा फाउंडेशन द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सामू टोला के खैरबनी स्कूल के प्रांगण में 10 फलदार वृक्ष लगाए गए, जिसमें आम, अमरूद और अनार के पेड़ थे. वहीं संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य 70 से 100 पेड़ लगाना है. पर्यावरण दिवस से पेड़ लगाने का कार्यक्रम शुरू हो जाता है. इस‌ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटा गोविंदपुर के जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह थे. डॉ परितोष सिंह ने अपने सम्बोधन में बच्चों के बीच पर्यावरण दिवस के महत्व को बताएं और पर्यावरण को कैसे बचाया जाए और पेड़ लगाने के भी फायदे बच्चों के बीच रखें. वहीं उन्होंने कहा कि वृक्ष बिना जीवन संभव नहीं. स्कूल के बच्चे भी मुख्य अतिथि के बातों को ध्यान पुर्वक सुने. इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल को शिक्षक सुसेन मेलगाडी, जगन्नाथ और संस्था के ओर से अमर, जितेन हो, दिनेश सिंह, कोमल कुमारी, राज लोहार, मंगेशकर सिंह, तारकेश्वर महतो, मानिक चंद पानी अनिल सिन्हा उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur accident : टाटानगर स्टेशन के पास बड़े वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था युवक
खबर

Jamshedpur accident : टाटानगर स्टेशन के पास बड़े वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था युवक

October 29, 2026
Singhbhum chamber trade fair – सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन, शहरवासियों ने जमकर की खरीदारी
खबर

Singhbhum chamber trade fair – सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन, शहरवासियों ने जमकर की खरीदारी

October 29, 2026
Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त
खबर

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

October 29, 2026
Next Post

saraikela incident - कुचाई में शादी के लिए पूजा पाठ कर रहे ग्रामीणों के उपर गिरा आम का पेड़, चार जख्मी

Jamshedpur rural environment day celebration : चाकुलिया, जादूगोड़ा, गालूडीह समेत विभिन्न स्कूलों में मनाया गया पर्यावरण दिवस, किया गया पौधरोपण

Jamshedpur rural damini meets dc : बोर्ड परीक्षा में सफल दामिनी सबर ने डीसी से की मुलाकात, डीसी ने उसे ढेर सारे उपहार देकर किया विदा, मोबाइल नंबर देकर कहा- कोई समस्या हो तो जरूर बताना, दामिनी की पारिवारिक पृष्ठभूमि सुन भावुक हुईं डीसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News