• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural environment day celebration : चाकुलिया, जादूगोड़ा, गालूडीह समेत विभिन्न स्कूलों में मनाया गया पर्यावरण दिवस, किया गया पौधरोपण

June 5, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पोटका के बड़ामपुट मध्य विद्यालय में मना पर्यावरण दिवस, प्रधानाध्यापक समेत स्कूली बच्चों ने किया पौधा रोपण
जादूगोड़ा : आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामपुट पोटका 2 में पर्यावरण दिवस मनाया गया. इधर इस मौके पर स्कूली परिसर में प्रधानाध्यापक अनुपम कुमार भकत और स्कूली बच्चों के द्वारा पौधा रोपण किया गया. इस मौके पर गांव के ग्राम प्रधान सुधीर चन्द्र हांसदा, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सोनका सरदार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों विक्राम हांसदा, विद्यालय के सहायक अध्यापक शमर सिंह सरदार, स्वपन राना आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

डेटन इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधा रोपण
जादूगोड़ा : टाटा-हाता मेन रोड स्थित तेतला में डेटन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के वाइस चेयरमैन बैद्यनाथ मांडी ने पर्यावरण दिवस पर कहा कि वृक्ष ही जीवन है, यदि पृथ्वी को बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि डेटन इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर भी कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रबंधन के द्वारा नियमित रूप से स्कूल के परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बच्चों के द्वारा पौधा रोपण की जाती है. ताकि बच्चे पेड़ एवं पर्यावरण के महत्व को समझ सके. कार्यक्रम में स्कूल के सचिव बसंत तिर्की, शेखर करूवा, अनिल सरदार, शरद कालिंदी, सोमवारी मुर्मू, इत्यादि मौजूद थे.

चेंगजोड़ा में पर्यावरण संरक्षण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन- गालूडीह : आदिम विकास पुस्तकालय चेंगजोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति आयाम जमशेदपुर विभाग द्वारा किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि पर्यावरण गतिविधि नारी शक्ति कार्य विभाग के प्रांत प्रमुख सह ज़िला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति व पर्यावरणविद डॉ विनीता परमार उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का थीम “पेड़ लगाओ प्लास्टिक भगाओ” था. अतिथियों द्वारा समिति के सदस्यों के साथ बीजारोपण कर अभियान की शुरुआत की गयी. महुआ, शाल, लीची, जामुन, नीम इत्यादि बीज का बीजारोपण किया गया. मुख्य अतिथि डॉ कविता परमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक रूप से बहुत सारे पौधों ने जन्म लेना बंद कर दिया है. इसलिए बीजारोपण से बृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गयी है. बीजारोपण ही पर्यावरण संरक्षण की पहली सोपान है. इससे आने वाली पीढ़ी जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को झेलने में सक्षम होगी. उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग जीवों के लिए खतरनाक है. जिप सदस्य कुसुम पूर्ति ने एक पेड़ देश के नाम तथा पर्यावरणविद डॉ विनीता ने प्रकृति के महत्व और आदिवासी संस्कृति का प्रकृति से प्रेम विषय पर समिति के सदस्यों के साथ विचार साझा किए. इस मौके पर ईश्वर हांसदा, गोपीनाथ मुर्मू, सुदाम मुर्मू, दुलाल हांसदा, पियो मुर्मू, मिरु मुर्मू, बिजोमनी मुर्मू, पानसुरी हांसदा, मुगली मुर्मू, फुलमनी सोरेन, लुखी मुर्मू, लीलमुनि मुर्मू, सुमी हांसदा, आलादि सोरेन समेत अनेक लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने की ली शपथ- गालूडीह : गालूडीह के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार साहू, पंचायत स्वयंसेवक झंटू कुमार शीट उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण के अंदर पौधे लगाए गए और सभी ने मिलकर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली. वार्डन लिपिका साहू ने छात्राओं से कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों का बड़ा महत्व है. मनुष्य ने लालच में आकर जंगलों का सर्वनाश कर दिया है. इसी वजह से धरती का तापमान बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें. साथ ही विद्यालय में अधिक पेड़ लगाकर ग्रीन स्कूल बनाने एवं प्लास्टिक को लॉक करने के बारे में विचार व्यक्त किए. वहीं, शिक्षिकाओं ने छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया तथा उनको वृक्षारोपण के महत्व और पृथ्वी पर इसके सुखद प्रभावों को बताया. मौके पर वार्डन लिपिका साहू एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी. (नीचे भी पढ़ें)

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, विधायक ने किया पौधा रोपण- चाकुलिया : चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती उपस्थित थे. मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि पर्यावरण दिवस एक महान दिन है. प्रकृति के बिना जीवन अधूरा है. पर्यावरण से हमें जल, हवा, फल, फूल समेत बहुत कुछ प्राप्त होता है. कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है, पर्यावरण का संरक्षण कर जीवन का संरक्षण करें. विधायक ने स्कूल की सभी छात्राओं से अपील किया कि वे सभी घर जाकर एक-एक पौधा लगाए और उनकी रक्षा करे. मौके पर अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड विकाश पधाधिकारी देवलाल उरांव, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव, बलराम महतो, गौतम दास, घनश्याम महतो, गौरी शंकर दास, तापस राय समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

गुड़ाबांदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुड़ाबांदा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में शिक्षक और विद्यार्थीयों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधा रोपण किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, जगदीश चन्द्र माहली, संतोष कुमार देहुरी, बिजन कुमार मालिक, शिल्पा रानी पाल, पीयूष कुमार धाउड़िया, कृष्ण हांसदा, कमलेश खेस, ननीगोपाल प्रधान, कालिकिंकर भुईया, विद्याधर साव, नागराज मुर्मू, सुनाराम हांसदा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

मानुषमुरिया में पौधा रोपण कर मुखिया ने लोगों को किया जागरूक
बहरागोड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने पंचायत भवन परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर श्री मुर्मू ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है. मौके पर पंचायत सचिव काला चांद महतो, जयदेव दास, बिश्वजीत राणा, कृष्ण मान्ना, राहुल राणा, दिनेश गिरी, अर्जुन मान्ना, मंगल सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगाए गये पौधे, चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित – गालूडीह : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में सीआरपी अनिता सतपति, प्रधानाध्यापक साजिद अहमद, सीडब्लूसी के सरस्वती बराम, सिनी टाटा ट्रस्ट के एबलिन शिक्षिका के नेतृत्व में 21 फलदार एवं औषधीय वृक्ष के पौधे लगाए गए. जिसमे मुख्य रूप से आम, अमरूद, निम्बू, कटहल, जामुन,अशोक, निम, कदम एवं कई अन्य औषधीय वृक्ष के पौधे लगाए गए. सभी पौधे वन विभाग घाटशिला एवं सीडब्ल्यूसी द्वारा उपलब्ध कराए गए थे. वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यशाला एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान स्वच्छ एवं स्वास्थ्य पर्यावरण हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस पर प्रकाश डाला गया तथा सभा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी. चित्रांकन प्रतियोगिता में कुल 20 बच्चे भाग लिए जिसमे अवन्ति मुर्मू प्रथम, फुलमनी मुर्मू द्वितीय और ईशान सोरेन तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर सीडब्ल्यूसी (सेंटर फॉर वर्ल्ड सोलिडेरिटी) के सावित्री महतो, सरस्वती बराम और मालारानी भकत, सिनी टाटा ट्रस्ट के एबलिन मैडम, एसएमसी अध्यक्ष सोनमनी मुर्मू, शिक्षक बापी पॉल, निखिल रंजन धावरीया, सिनगो सोरेन, अमरजीत माझी, बाल संसद के सभी सदस्य तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

घाटशिला महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस , रैली के साथ बांटे गए 1000 पौधे : घाटशिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसका शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली से हुआ. इस रैली को जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती तथा प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हम सब ने खाना है, घर घर में पेड़ लगाना है, हम सब पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण को बचाएंगे, सेव ट्री सेव लाइफ, पौधा लगाएं , जीवन बचाएंग आदि नारों के साथ कॉलेज परिसर से निकलकर यह रैली फुलडुंमरी चौक तक पहुंची. रैली कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुशीला टूडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, लखन मार्डी, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर इंदल पासवान, प्रोफेसर अर्चना सुरीन, एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक, डॉक्टर एस के सिंह, डॉक्टर संदीप चंद्रा, प्रोफेसर सोमा सिंह, डॉक्टर कंचन सिन्हा, बसंती मार्डी, चिरंतन महतो, सपना आस, मल्लिका शर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षक कर्मचारी वॉलिंटियर्स कैडेट एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए. फुलडुंगरी चौक पर इस अभियान के तहत 1000 पौधे बांटे गए. यह पौधा आईसीसी/ एचसीएल के सौजन्य से घाटशिला कॉलेज को प्राप्त हुआ था. इनमें मुख्य रूप से कटहल, अमरूद, करंच, अर्जुन, साल, आमला, जामुन, काजू ,इमली, महोगनी इत्यादि पौधे राहगीरों को वितरित किया गया. पौधा देकर सभी को संकल्प दिलाया गया कि इस पौधे को पेड़ बनाएंगे. भारी संख्या में बस से उतर कर यात्रियों ने भी पौधे प्राप्त किए. आदिवासी कल्याण छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी हॉस्टल में लगाने के लिए पौधे प्राप्त किए. सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स और एनसीसी कैडेट को भी पौधे दिए गए. इन सभी को जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती एवं प्राचार्य डा आर के चौधरी ने अपने हाथों से पौधे वितरित किए. पौधा पाकर सभी लोग बहुत खुश हुए और उसे बचाने और बढ़ाने का वादा भी किए. यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चला.दोपहर बाद 3 बजे से कॉलेज परिसर में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने वृहद रूप से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया. पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीसी के पर्यावरण प्रबंधन के उप प्रबंधक डॉक्टर सोनी सिन्हा ने विद्यार्थियों के बीच पौधे बांटकर और पौधा लगाकर किया. इससे पूर्व पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉक्टर सोनी सिन्हा को प्राचार्य डा चौधरी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस पर्यावरण संरक्षण अभियान के लिए आईसीसी/ एचसीएल द्वारा 1000 पौधे उपलब्ध कराने के लिए प्राचार्य ने आईसीसी के जनरल मैनेजर एसएस सेट्ठी, प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक श्रीवास्तव एवं डीजीएम श्रवण कुमार झा के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी आईसीसी का सहयोग घाटशिला महाविद्यालय को प्राप्त होता रहेगा. महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों में भावेश कुमार भकत, अभिषेक कुमार भकत, मिहिर भकत, विवेक शाव, सुकुमार महतो, लोकनाथ महतो, धीरज कुमार भकत, गणेश बास्के, सुनीता मुर्मू, उर्मिला आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural – गालूडीह में लगातार बारिश से कुम्हारों की बढ़ी परेशानी, दीपावली के दीये सूखने पर संकट
खबर

Jamshedpur rural – गालूडीह में लगातार बारिश से कुम्हारों की बढ़ी परेशानी, दीपावली के दीये सूखने पर संकट

October 29, 2026
Jamshedpur accident : टाटानगर स्टेशन के पास बड़े वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था युवक
खबर

Jamshedpur accident : टाटानगर स्टेशन के पास बड़े वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था युवक

October 29, 2026
Singhbhum chamber trade fair – सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन, शहरवासियों ने जमकर की खरीदारी
खबर

Singhbhum chamber trade fair – सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन, शहरवासियों ने जमकर की खरीदारी

October 29, 2026
Next Post

Jamshedpur rural damini meets dc : बोर्ड परीक्षा में सफल दामिनी सबर ने डीसी से की मुलाकात, डीसी ने उसे ढेर सारे उपहार देकर किया विदा, मोबाइल नंबर देकर कहा- कोई समस्या हो तो जरूर बताना, दामिनी की पारिवारिक पृष्ठभूमि सुन भावुक हुईं डीसी

Jamshedpur bjp- करनडीह बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन

Jamshedpur surya mandir saryu vs raghubar - सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में रघुवर और सरयू गुट के बीच हुई मारपीट को लेकर नामजद 39 अभियुक्तों को कोर्ट में सशरीर पेश होने का आदेश, यह हुआ कोर्ट में बहस, यह है आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News