जमशेदपुर : जादूगोड़ा की रहने वाली युवती ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा न्याय की गुहार लगाई. बताते चले कि बीते 24 मई को युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी शेखर मंडल की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)
युवती के अनुसार वह शेखर मंडल को 1 अप्रैल 2021 से जानती है. शेखर मंडल ने शादी की वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और शादी के दबाव बनाने पर वह मुकर गया. इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत जादूगोड़ा थाना में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाया था, कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद भी अभी तक शेखर मंडल गिरफ्तार नहीं हो सका है. इस दौरान बीजेपी के एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री विजय सोय और युवती के परिजन मौजूद थे.











