जमशेदपुर : आजसू पार्टी की जिला समिति की निर्मल गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में कन्हैया सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले के अंदर बिजली आपूर्ति चरमरा गयी है. इसके कारण पार्टी पूरी तरह से चिंतित है, क्योंकि आधुनिक युग में बच्चों की पढ़ाई व नौकरीपेशा लोग गर्मी में सोने और दिनचर्या जीने को विवश हैं, इन सारे विषयों पर आजसू 7 जून को बिजली कार्यालय बिष्टुपुर के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन आयोजित करेगी. उन्होंने बताया कि उस दौरान एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया जायेगा.एक हफ्ते में सुधार नहीं हुआ तो तालाबंदी कर सभी को गर्मी का अहसास कराएगी. (नीचे भी पढ़ें)
कन्हैया सिंह ने कहा कि बिजली जैसी समस्या के लिए कोई भी मुखर होकर आवाज क्यों नही उठाता क्योंकि सांसद, विधायक, से लेकर सभी अधिकारी तक टाटा स्टील के द्वारा दी गई बिजली और पानी की सुविधा ले रहे हैं. इसलिए मौन हैं लेकिन आजसू पार्टी जनता के विषयों को प्रमुखता से रखती है और उसे लेकर संघर्ष करती रहेगी.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष संजय मलाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, मुन्ना सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, अरूप मालिक, धनेश कर्मकार, ललन झा, देवाशीष चौधरी, अजय गिरि, मनोज सिंह, लक्ष्मण भागती, प्रवीण प्रसाद, अजय कुमार, प्रमोद चौबे, समेत अन्य मौजूद रहे.











