जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी स्थित रिवर व्यू एन्क्लेव के निवासियों द्वारा लिखे निबंधों के संकलन ‘अनुभवों का खजाना’ का सोमवार को विमोचन हुआ. टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड रवीन्द्र कुलकर्णी ने पुस्तक का विधिवत विमोचन किया. पुस्तक में टाटा मोटर्स से रिटायर्ड पदाधिकारियों द्वारा लिखित निबंध संग्रहित हैं. (नीचे भी पढ़ें)
निबंध संग्रह रवीन्द्र सिंह की सोच पर आधारित है. रवींद्र सिंह की अब तक तीस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और एक सौ से अधिक निबंध उन्होंने लिखे हैं. वे रिवर व्यू एन्क्लेव में अपने पुत्र टाटा मोटर्स के एडमिन हेड वीके सिंह के साथ रहते हैं. पुस्तक के संपादकीय मंडल में निशिकांत पाल सूरी, लक्ष्मी चक्रवर्ती, चंद्रशेखर खान, एवं विवेकानंद शर्मा ने इसमें पूर्ण सहयोग दिया. मानस मिश्रा एवं उनकी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई.(नीचे भी पढ़ें)
अनुभवो का खजाना पुस्तक के लेखकों में टाटा मोटर्स के रिटायर्ड वरीय पदाधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं. इस लंबे जीवनकाल में सबों ने ऐसी परिस्थितियां देखी हैं जिनके कई अनुभव मन के किसी कोने में रह जाते हैं. यह पुस्तक ऐसे ही अनुभवों का संग्रह है जिसमें ये खट्टी-मीठी यादें अपने परिजनों और मित्रों के साथ बैठने की तरह उन यादों को सुंदर रूप देती है. इस अवसर पर कॉलोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.











