जमशेदपुर : जमशेदपुर की बेटी श्रेया नारायण का चयन सिंगापुर इंडिया हैकेथॉन मे हुआ. इस आशय का पत्र शुक्रवार को उन्हें आयोजकों द्वारा भेजे गए इ-मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है. यह प्रतियोगिता आइआइटी गांधीनगर मे आगामी 15 से 17 जुलाई को आयोजित की गई है. इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य सिंगापुर एवं भारतीय छात्रों के टैलेंट को जांचना एवं परखना है. अन्य हैकेथॉन प्रतियोगिता की तरह ही इसमे भी 36 घंटे मे प्रतियोगियों को दिए गए समस्या के समाधान के लिए एप बनाना पड़ता है तथा टीम के सदस्यों के बीच समन्वय बनाते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जुरी के समक्ष देना पड़ता है तथा जांच परख के उपरांत ही जुरी अपना निर्णय देती है. (नीचे भी पढ़ें)
पूरे भारत से इस प्रतियोगिता के लिए मात्र 24 छात्रों का चयन हुआ हैं. बाकी के प्रतियोगी छात्र सिंगापुर से आयेंगे. बताते चलें कि इससे पहले श्रेया नारायण ने भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2022 प्रतियोगिता कोयंबटूर में जीत दर्ज की थी. इसके अलावा यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकेथॉन भी श्रेया की ही टीम की झोली मे गया था तथा उसमे भारत के उपराष्ट्रपति के हाथों तीन लाख का अवार्ड भी मिला था. (नीचे भी पढ़ें)
श्रेया नारायण अभी बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा है एवं उसका चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी गोल्डमैन सैच मे बहुत पहले ही हो चुका है. श्रेया नारायण की प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल एवं साकची राजेंद्र विद्यालय से हुईं है. श्रेया की इस उपलब्धि पर उसके कॉलेज के प्रिंसिपल एवं सहपाठियों ने उसे बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी है. श्रेया नेपाली सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राम नारायण की सुपुत्री है और जमशेदपुर की सोनारी की रहने वाली है. उनके पिता टाटा स्टील के कर्मचारी है जबकि उनकी मां हाउस वाइफ है.



