चाकुलिया: बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव में शुक्रवार को शहीद गणेश हांसदा स्मारक समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद गणेश हांसदा को श्रद्धांजलि दी गई.सर्वप्रथम शहीद के पिता सुबदा हांसदा, मां कापरा हांसदा और बड़े भाई दिनेश हांसदा ने पूरे सम्मान के साथ बांसदा चौक पर स्थापित शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के घाटशिला अनुमंडल के सचिव पूर्व सैनिक मो जावेद, धानोराम सोरेन, गणेश मुर्मू, झामुमो नेता आदित्य प्रधान, डमन मांडी, ललित मांडी, लाल मांडी, मिठू हांसदा समेत अन्य ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.(नीचे भी पढ़े)

बाद में सभी शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अतिथियों ने मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉपर रही चाकुलिया की छात्रा श्रेया सोनगिरी समेत अन्य कई मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समिति द्वारा गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

डॉ संजय गिरी ने ग्रामीणों के बीच बांटा खिचड़ी: शहादत दिवस के अवसर पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी ने श्रद्धांजलि देने के पश्चात बांसदा चौक पर ग्रामीणों के बीच खिचड़ी का वितरण किया. डॉ गिरी ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. क्षेत्र के युवा उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर सेना में आकर देश की सेवा करेंगे. श्री गिरी ने कहा कि गणेश हांसदा शहीद होकर हमेशा के लिए अमर हुए हैं, वे हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)
शहीद के प्रति सम्मान हम सबका दायित्व मो जावेद: शहादत दिवस पर पहुंचे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के घाटशिला अनुमंडल के सचिव सह पूर्व सैनिक मो जावेद ने कहा कि शहीद के प्रति सम्मान रखना हम सब का दायित्व है. कहा कि आज शहीद गणेश हांसदा की शहादत दिवस पर हम सभी पूर्व सैनिक आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. कहा कि शहीद गणेश हांसदा के जीवन और बीरता से प्रेरित होकर समाज के युवा भी सेना में बहाल होकर देश की सेवा करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी सैनिक के लिए देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि शहीद के प्रति समाजसेवी डॉ संजय गिरी द्वारा शहीद के सम्मान में किए गए कार्य काफी सराहनीय है.




