घाटशिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को घाटशिला में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई. टिफिन बैठक का उद्देश्य है आपसी आत्मीयता के साथ एक पारिवारिक चर्चा के रूप में आपसी समरसता को बनाए रखना. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय,जिला मंत्री सह महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के संयोजक संजय तिवारी,जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष नौशाद अहमद, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम,समरनाथ मुखर्जी,करीम अंसारी,सुरेश माहली,लक्ष्मण राव, मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर, बिरमान लामा,विष्णु रजक,गौरव कुमार किस्कू,पिंटू कुमार, कल्टू मन्ना, पोल्टू सरदार,सूरज लामा,मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत, राखो नमाता,नंदलाल भकत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.



