
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान बीडीओ कुमार एस अभिनव ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में कम से कम 5-5 योजनाएं चिन्हित करें साथ ही साथ मानव दिवस कम से कम और 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करने का लक्ष्य बनाएं. अधिक से अधिक महिला मजदूरों को रोजगार से जोड़ें. बीडीओ ने कहा कि जितने भी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास या अन्य आवास अपूर्ण है उसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का लक्ष्य रखें इसके अलावा अन्य कई योजनाओं का अद्यतन समीक्षा की गई. इस मौके पर अभियंताओं व कर्मचारी मौजूद थे.




