जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी, जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर के 6वें दिन शिविर का समापन हुआ. मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच के संस्थापक सदस्य बिमल रिंगसिया के सहयोग से संभव हुआ. शिविर में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए.रक्तदान शिविर में जबरदस्त उत्साह देखा गया. जिसमें कुल 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मोहित मूनका और सचिव सौरव सोंथालिया ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.(नीचे भी पढे)

मंच के संस्थापक अध्यक्ष बिमल रिंगसिया सपरिवार ,पूर्व अध्यक्ष भरत अग्रवाल परिवार भी शिविर में शामिल हुए. बिमल रिंगसिया के पुत्र अंकित रिंगसिया द्वारा अपने पिता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढे)

मंच के संस्थापक सचिव भरत अग्रवाल के पुत्र यथार्थ अग्रवाल फर्स्ट टाइम ब्लड डोनेट किया. उनका योगदान सराहनीय है .मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सभी रक्तदाताओं, समर्थकों, स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने शिविर को शानदार सफलता दिलाई. इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल ,भरत अग्रवाल, विमल अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, श्रीमती सुनीता रिंगरसिया, श्रीमती शेफाली रिंगासिया विजय खेमखा,श्रीमती किरण खेमखा समेत काफी संख्या में मंच के सदस्य मौजूद थे.




