जमशेदपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत जमशेदपुर के बिरसानगर आवासीय परियोजना मे जल्द ही मिलेगा सपनो का घर इस दिवाली तक आवास पूर्ण कर गृह प्रवेश करवाया जायेगा. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रहे किफायती आवास परियोजना जी+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है. (नीचे भी पढ़े)
जिसमे अबतक कुल 7372 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, जिसके प्रथम चरण मे 3836 लाभुकों, दूसरे चरण में कुल 834 लाभुकों तथा तीसरे चरण मे 696 लाभुकों का आवास आवंटन जमशेदपुर की उपायुक्त की अध्यक्षता मे किया जा चुका है. . (नीचे भी पढ़े)
निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक मे वर्तमान में 1500 आवास पूर्ण करना है, जिसमें वैसे लाभुक जिनका प्रथम 20000 रुपये एवं द्वितीय किश्त 101500 रुपये प्राप्त हो गया को दिवाली से पहले शिफ्ट किया जायेगा. इस कारण सभी लाभुक अपना प्रथम एवं द्वितीय किश्त जल्द से जल्द जमा करे ताकि जल्द ही उनका गृह प्रवेश कराया जा सके.




