जमशेदपुर : साकची अग्रसेन भवन में झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की नवम कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में अनुशासन समिति के चेयरमैन की नियुक्ति, संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार की व्यवस्था करने, भविष्य के कार्यकम, प्रांतीय कार्यकम जैसे विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में समाज हित में काम करने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में रविवार को आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने की. उद्घाटन सत्र में शाखा की तरफ से निशा सिंघल ने सभी का स्वागत किया. सुबह 11.30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई बैठक संध्या करीब 6 बजे राष्ट्र गान के साथ सम्पन हुई. इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानियां, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द मेवाड़, नंदकिशोर अग्रवाल, स्थायी आमंत्रित सदस्य विजय आनंद मूनका, विमल रिंगसिया समेत पूरे प्रान्त से करीब 40 युवा साथियों ने भाग लिया. उद्घाटन सत्र में समाजसेवी अरुण बाकरेवाल भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे. प्रांतीय बैठक उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुई.(नीचे भी पढ़ें)
फादर्स दे पर 50 पिता हुए सम्मानित
बैठक के उपरांत शाखा द्वारा फादर्स डे के अवसर पर एक शाम पापा के नाम रंगारंग कार्यकम आयोजित किया गया. इसमें जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के साथ ही 50 पिता भी अपने बच्चों के साथ शामिल हुए. शाखा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया. सभी पिताओं को शाखा की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. समाजसेवी ओमप्रकाश रिंगसिया, राजकुमार चंदुका, अशोक भालोटिया एवं अरुण बाकरेवाल कार्यकम के संयोजनकर्ता रहे.
शाम को आयोजित फादर्स दे कार्यकम के अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अशोक भालोटिया, संतोष अग्रवाल, निर्मल काबरा, अरुण बाकरेवाल, मुकेश मित्तल, अशोक मोदी, शंभू खन्ना, सांवरमल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, भजन गायक महाबीर अग्रवाल, विवेक चौधरी, कमल सिंघल, कार्यकम संयोजिका रुचि बंसल, मनीषा संघी, प्रियंका चौधरी, रेणु अग्रवाल आदि उपस्थित थे.




