• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand recruitment mela – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा -नई पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों 2550 युवाओं को जब नियुक्ति पत्र मिला तो उनकी खुशियां देखते ही बन रही थी. अवसर था झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 1633 सचिव एवं राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में 707, वित्त विभाग में 166 और खाद्य आपूर्ति विभाग में 44 निम्न वर्गीय लिपिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री ने नवनियुक्तों से कहा कि सरकार के अंग के रूप में आपके जुड़ने से व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता तथा प्रभावशीलता बढ़ेगी.(नीचे भी पढ़े)

हर वर्ष चयनित होने वाले पांच आदर्श पंचायत के पंचायत सचिवों को पूरे परिवार के साथ विदेश दौरा कराएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने समारोह के मंच से ऐलान किया कि सरकार हर वर्ष चयनित होने वाले पांच आदर्श पंचायतों के पंचायत सचिवों को पूरे परिवार के साथ विदेश दौरा कराएगी. उन्होंने पंचायत सचिवों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने पंचायत के सिर्फ पंचायत सचिव ही नहीं बल्कि उसके बीडीओ- सीओ डीसी -एसपी सब कुछ है. आप ऐसा कार्य करें कि आपकी पंचायत पूरे राज्य और देश के लिए मिसाल बन सके.(नीचे भी पढ़े)

सरकार के मकसद को पूरा करने में आपका सहयोग बेहद अहम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी नियुक्ति सरकार को ऊर्जा देती है. ऐसे में सरकार जिस मकसद के साथ कार्य करना चाहती है उसमें आपका सहयोग बेहद जरूरी है. आपको जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं और राज्य को गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन के कुचक्र से बाहर निकालने का काम करें. आप एक कदम चलेंगे तो सरकार सौ कदम चलने को हमेशा तैयार रहेगी.(नीचे भी पढ़े)

तमाम चुनौतियों के बाद भी रोजगार देने का हो रहा प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात और अनेकों चुनौतियों के बाद भी नई पीढ़ी को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, चाहे वह शिक्षित हो या अशिक्षित. इसी कड़ी में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में नियुक्तियां हो रही हैं तो निजी क्षेत्र में भी हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं को सरकार के द्वारा अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. आप सरकार की योजनाओं से जुड़े और अपने को स्वावलंबी बनाएं, यही हमारा संकल्प है.(नीचे भी पढ़े)

हज़ारों युवाओं को दे चुके हैं नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है. अब तक हज़ारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. इनमें इंजीनियर, डॉक्टर, पशु चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, शिक्षक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और नर्सेज समेत कई पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां शामिल है। युवाओं के सपने को साकार करने का हमारी सरकार ने संकल्प लिया है.(नीचे भी पढ़े)

नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी रहेगा. आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर शिक्षक, पुलिस और सरकारी विभागों में खाली पड़े अन्य पदों पर नियुक्तियां होंगी. इस सिलसिले में विभिन्न आयोगों के द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले जहां एक-एक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में कई वर्ष लग जाते थे. वहीं, हमारी सरकार में रिकॉर्ड समय में नियुक्तियां हो रही हैं. सबसे खास बात है कि आज किसान- मजदूर और गरीब तबके के युवाओं का अधिकारी बनने का सपना पूरा हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)

हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने का हो रहा प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जो हर व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि ना सिर्फ सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन योजना को लागू करने जा सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है, वहीं सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से सभी बुजुर्गों, विधवाओं, परित्यक्ताओं और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेंशन किसी भी व्यक्ति के बुढ़ापे की लाठी होती है और सरकार उसे देने का काम करेगी.(नीचे भी पढ़े)

पंचायतों को बेहतर से बेहतर बनाने का लें संकल्प
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे में पंचायतों के सशक्तिकरण से गांव की सरकार मजबूत बनेगी. इसमे पंचायत सचिवों की अहम जिम्मेदारी होगी. पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों को सहयोग करने के लिए आपको नियुक्त किया जा रहा है. ऐसे में पंचायतों को बेहतर से बेहतर बनाने का संकल्प लें. इसके अलावा पंचायतों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी सरकार आगे बढ़ रही है.(नीचे भी पढ़े)

गांव की सरकार को मजबूत बनाने पर विशेष जोर
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा कर रही है. सरकार की योजनाएं लोगों को मिले , इसके लिए हम सभी को मिलजुल कर काम करना होगा. उन्होंने नवनियुक्त पंचायत सचिवों को कहा कि आपकी यह जिम्मेदारी सरकार और जनता के साथ परिवार के प्रति भी है. ऐसे में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करें ताकि गांव की सरकार को मजबूती मिले.(नीचे भी पढ़े)

आपको जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठा पूर्वक निभाएं
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गांव के विकास में पंचायत सचिवों की अहम भूमिका है. आप अपने कार्यों से पंचायतों की तस्वीर बदल सकते हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा आपको जो जिम्मेदारी की जा रही है उसे निष्ठा पूर्वक निभाएं.(नीचे भी पढ़े)


ई- पंचायत ऑफिस को फंक्शनल बनाने में पंचायत सचिवों का अहम रोल
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह में कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है. इस सिलसिले में सभी पंचायतों में ई- पंचायत ऑफिस खोलने की प्रक्रिया चल रही है. यहां कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा बैंक और पोस्ट ऑफिस समेत कई और दफ्तर भी होंगे. ई -पंचायत ऑफिस को प्रभावी एवं फंक्शनल बनाने में पंचायत सचिवों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा ताकि, ग्रामीणों को जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने और अन्य कार्यों में सुविधा और सहूलियत हो सके. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video
खबर

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video

October 16, 2026
Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां
खबर

Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां

October 16, 2026
jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा
खबर

jamshedpur durga puja : बागबेड़ा के पूजा पंडाल का हुआ उदघाटन, धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण को समाहित है पूजा

October 15, 2026
Next Post

jamshedpur sports - इंडिगो फाइटर ने नैनो वारियर्स को हराया, स्कूल वर्ग का मैच बराबरी पर छूटा

Chaibasa ajsu party : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ आंदोलन चलायेगी आजसू पार्टी, आजसू पार्टी ने चक्रधरपुर में संकल्प दिवस के रूप में मनाया आजसू पार्टी का स्थापना दिवस

press club of jamshedpur - प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से शनिवार को होगा करियर गाइडेंस कॉन्क्लेव, 1000 विद्यार्थी होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News