जमशेदपुर: टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित इंटर टीम व इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में इंडियो फाइटर की टीम विजयी रही, जबकि स्कूल वर्ग में खेला गया मैच बराबरी पर रहा. टेल्को सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम मैदान में खेले गए पहले मैच में इंडिगो फाइटर व नैनो वारियर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें इंडिगो फाइटर 2-1 के अंतराल से जीत हासिल की. इसके बाद दूसरा मैच सामुदायिक उच्च विद्यालय और गुलमोहर स्कूल के बीच खेला गया. पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. अंतिम समय तक दोनों टीमों ने2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.




