रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वन विश्रामागार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी सह आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने की. मौके पर केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर महतो भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का संचालन आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष दिनेश महतो ने किया स्थापन दिवस समारोह को केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर महतो जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा आजसू पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मनोज सिंह कोषाध्यक्ष सनातन प्रधान चक्रधरपुर अध्यक्ष तुरी कोड़ा ने भी संबोधित किया. छात्र नेता प्रवीअ कुमार महतो ने कहा कि छात्रों के हित में अब मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगीकेन्द्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर महतो ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए दर-दर भटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह घोषणा कर दी गई कि स्नातक कॉलेजों में अब इंटर की पढ़ाई नहीं होगी. प्लस टू स्कूलों में पढ़ाई होगी, लेकिन किसी प्रकार की व्यवस्था किये बगैर ही इस तरह की घोषणा करना मुर्खतापूर्ण है. (नीचे भी पढ़ें)

आजसू के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी आज झारखंड के पूरे 81 विधानसभा क्षेत्र में स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रुप में मना रही है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी का गठन जिस उद्देश्य से हुआ था, वह पूरा नहीं हो पाया है. राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है. बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है, लेकिन राज्य सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी संकल्पित है. मौके पर नितेश कुमार,अनिल मुंडा भगवान गोप अमरजीत प्रधान ईश्वर महतो दीपक बोदरा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.




