चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 65 टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत की मुखिया मंजु टुडू ने मैट्रिक के टॉपर्स सहित कुल 65 विधार्थियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया. मुखिया ने कहा कि बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आकर पढ़ाई का लाभ ले ताकि आगे और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके.(नीचे भी पढ़े)
विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक ने सभी बच्चों को बेहतर रेजल्ट के लिए शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर शिक्षक विश्वनाथ पाल, गोविन्द गोप, कमलेश सिंह, अविनाश, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, अंजन भोल, अरुण महतो, मनोज कुमार, अरूण कुमार, राजीव मल्लिक, बासंती कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. अंत में सभी विद्यार्थियों को मीठा खिलाकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई.




