गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक सुनील हांसदा की अध्यक्षता में छात्रों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में नये शैक्षणिक सत्र के लिए बाल संसद का गठन किया गया. कक्षा आठवीं की छात्रा सुभद्रा गिरि को सर्वसम्मति से बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया.(नीचे भी पढ़े)
अन्य मंत्रियों में सुस्तिका महतो स्वास्थ्य मंत्री, स्वाधीन साव स्वच्छता मंत्री, दमयंती मुंडा पोषण मंत्री, प्रियंका मुंडा उपस्थिति मंत्री, सुमन साव सुरक्षा एवं न्यायमंत्री, नमिता मुंडा शिक्षा मंत्री, राहुल मुंडा कौशल विकास मंत्री, दीपिका महतो पर्यावरण मंत्री, हराधन मुंडा खेलकूद मंत्री और परिमल महतो को सूचना एवं संपर्क मंत्री चुने गये. .(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील हांसदा, नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, जगदीश चन्द्र माहली, संतोष देहुरी, बिजन कुमार मालिक, शिल्पा रानी पाल, कृष्ण हांसदा, कमलेश खेस, कालिकिंकर भुईया, ननीगोपाल प्रधान, विद्याधर साव समेत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.




