घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एसडीओ सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक हुई. इस मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर हटाने का कार्य करने के बारे में बताया.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने वोटर कार्ड ऐप डाउनलोड कर नया वोटर कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी. एसडीओ ने कई लोगों को मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया और उसके इस्तेमाल के बारे में बताया. इस ऐप के जरिए वोटर कार्ड में किसी भी तरह का सुधार मतदाता स्वयं कर सकते हैं. इसके लिए मतदाता का फोन नंबर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है. बैठक में कांग्रेस नेता कॉल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, कन्हैया शर्मा, प्रकाश जायसवाल, सुभाष सिंह, अमरदीप शर्मा, भुनेश्वर तिवारी समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे.



