रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: जिले के टोन्टो थानान्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र ग्राम तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू में ग्रामीणों तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचा ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. ग्रामीण जनता के साथ बेहतर समन्वय एवं सम्पर्क सुदृढ़ करने के लिए चाईबासा पुलिस और सी आरपी एफ के द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन शनिवार को किया गया. उक्त दोनों गांव सुदूरवत्ती क्षेत्र के साथ साथ घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है . जहां नक्सलियों के द्वारा लगातार आम जनता को परेशान किया जाता रहा है. चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ. झारखण्ड जगुआर एवं कोबरा द्वारा संयुक्त अभियान संचालन के उपरांत सुरक्षा बलों ने वहां पर ग्रामीणों के आवश्यकतानुसार चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया . जिसमें सदर अस्पताल, चाईबासा के चिकित्सीय टीम के द्वारा वहां चिकित्सीय शिविर लगाकर विभिन्न परेशानियों एवं बिमारियों से ग्रसित स्थानीय ग्रामीणों का ईलाज किया गया.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही स्थानीय ग्रामीणों में बच्चों से लेकर बुढो को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराया गया . इसके साथ ही जिला पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांव वालों के बीच आवश्यक सामग्री जैसे छाता , मच्छरदानी, साड़ी , धोती , चप्पल, बच्चों के कपड़े इत्यादि सामानों का वितरण किया गया. गांव वालों में कुछ खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया .इस शिविर से सरजोमबुरू एवं तुम्बाहाका गांव वालों में संतुष्टि का भाव देखा गया और उन्होनें भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करनेकी मांग की गयी. साथ ही उन्होंने सरजोमबुरू- तुम्बाहाका – अजदबेड़ा मार्ग को बनाने और तुम्बाहाका रेंगडाहातु मार्ग को बनाने की मांग रखी , जिसे सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने आश्वासन दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित शिविर में निम्नांकित पदाधिकारी भाग लिये द्वितीय कमान अधिकारी , सीआरपीएफ 197बीएन. , द्वितीय कमान अधिकारी को 209 बीएन, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा , थाना प्रभारी टोन्टो ,थाना प्रभारी मुफसिल सहित सीआरपीएफ जिला पुलिस के जवान उपस्थित थे.



