अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड आइईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत ससबेडा पूर्वी पंचायत के गवर्नमेंट कॉलोनी से एक ट्रैक्टर चोरी हो गई थी. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक सुनील कुमार महतो के लिखित आवेदन पर आइइएल थाना कांड संख्या 08/2023 दर्ज किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में गोमिया सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ससबेडा पूर्वी से ट्रैक्टर चोरी मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने प्राथमिकी अभियुक्त प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर ट्रैक्टर को बालीडीह थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव से बरामद किया गया. वहीं उसी की निशानदेही पर अन्य आरोपी खुर्शीद आलम,सोनू सिद्दीकी व दिलीप भोक्ता को गिरफ्तार किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
सभी आरोपियों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी अभिषेक महतो,सअनि दिलीप रविदास व संजय राय,आरक्षी फूलदेव उरांव व शमीम अंसारी शामिल थे.











